राजस्थान के जयपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया. फिर एक बोरे में लाश को पैक कर पड़ोसी के यहां फेंक आया. अगली सुबह जब जब उस घर की मकान मालकिन उठी तो बाहर बोरा पड़ा मिला. उसने किराएदार से कहा कि देखना जरा इस बोरे में क्या है. जैसे ही दोनों ने बोरा खोला उन दोनों की चीख निकल गई. बोरे के अंदर खून से सनी लाश थी.
गर्लफ्रेंड को मारकर बोरे में पैक की लाश, फिर पड़ोसी के घर फेंक आया… जयपुर में 4 घंटे के अंदर सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस
