सर्व समाज के बंद का छत्तीसगढ़ में मिला जुला असर, बस्तर में दुकानदारों से हुई वीएचपी के लोगों की बहस

जगदलपुर/सुकमा/कवर्धा/दुर्ग/कोंडागांव/धमतरी/बेमेतरा: कांकेर के आमाबेड़ा गांव में शव दफनाने के लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. आमाबेड़ा गांव की घटना के विरोध में सर्व समाज की ओर से आज प्रदेशव्यापी बंद बुलाया गया है. बंद का बस्तर में जरुर असर दिखाई पड़ रहा है. बस्तर के बाहर बंद का मिला जुला असर है. बंद के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. किसी तरह के हालात से निपटने के लिए प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है.

कांकेर के आमाबेड़ा गांव में शांति
बंद के मद्देनजर आमाबेड़ा गांव में कल रात से ही भारी पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वो किसी तरह का हंगामा न करें. पुलिस ने गांव वालों से कहा है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा, जो भी आमाबेड़ा गांव की घटना में दोषी पाया जाएगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के संबंध जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *