Croma Year End Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंस पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं. सेल में सैमसंग के फोन, ऐपल के iPhone पर भी छूट मिल रही है. साथ ही टीवी भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
अगर आप साल खत्म होने से पहले नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई होम अप्लायंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो क्रोमा की Year End Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. ये सेल 4 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और आसान EMI का फायदा मिल रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और बड़े होम अप्लायंस शामिल हैं.
क्रोमा की यह सेल हर साल इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों के लिए खास मानी जाती है, क्योंकि इसमें प्रीमियम प्रोडक्ट्स भी कम कीमत पर मिल जाते हैं.
लैपटॉप पर भी शानदार डील- क्रोमा की Year End Sale में लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. MacBook Air (M4 चिप) को बैंक ऑफर, कैशबैक और स्टूडेंट डिस्काउंट के साथ लगभग ₹55,911 में खरीदा जा सकता है. वहीं, Windows लैपटॉप्स पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है.
स्मार्टफोन से लेकर TV तक, यहां सब पर मिल रही है शानदार छूट, कई सामान तो आधे दाम पर
