छत्तीसगढ़ बंद का दिख रहा असर, कांकेर में रोड खाली, इन जिलों में नहीं खुली दुकानें

Chhattisgarh Shutdown: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के लगातार मामलों से आक्रोशित समाज के आह्वान पर आज सर्व हिन्दू समाज और छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने प्रदेश बंद बुलाया. बंद का असर कई जिलों में दिखा, जहां बाजार बंद रहे और जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ
Chhattisgarh Shutdown: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी के विरोध में आज सर्व हिन्दू समाज और छत्तीसगढ़ सर्व समाज के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है. इस बंद का असर प्रदेश के कई जिलों में साफ तौर पर नजर आया, जहां बाजार बंद रहे और आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ.
कोंडागांव जिले में बंद का व्यापक असर
कोंडागांव जिले में धर्मांतरण के विरोध में बंद का व्यापक असर देखा गया. व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर समर्थन दिया, जबकि आमाबेड़ा और कोंडागांव की घटनाओं से आदिवासी समाज में आक्रोश है. सर्व आदिवासी समाज और हिंदू परिषद ने बाइक रैली निकालकर बंद की अपील की, वहीं हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा.
मुंगेली जिले में पूरी तरह बंद रहा
मुंगेली जिले में आज नगर पूरी तरह बंद रहा. सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और बाजार बंद रखे गए. धर्मांतरण के लगातार सामने आ रहे मामलों से नाराज समाज के विभिन्न संगठनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में जबरन और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *