गूगल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया ऑफर अनाउंस किया है, जिसके तहत गूगल AI Pro के एनुअल प्लान की कीमत में 50 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स ही इसका फायदा उठा सकते हैं. नई कीमत के साथ गूगल यूज़र्स को अपने सभी एडवांस्ड AI फीचर्स कम खर्च में इस्तेमाल करने का मौका दे रहा है.
गूगल ने ये जानकारी अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini के आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट के ज़रिए दी है. इस पोस्ट के मुताबिक, यह 50% डिस्काउंट सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स के लिए है. यानी जिस गूगल अकाउंट से पहले कभी गूगल AI Pro प्लान नहीं खरीदा गया हो, वही यूज़र इस ऑफर के लिए योग्य होंगे.
हालांकि, यह ऑफर सभी देशों में उपलब्ध नहीं है. फिलहाल यह अमेरिका (US) में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसके उपलब्ध होने की पुष्टि नहीं हो पाई है. साथ ही, यह ऑफर 15 जनवरी तक ही वैलिड है.
oogle AI Pro और Google One दोनों हुए सस्ते, मिलने लगा अब आधे दाम पर, जानिए क्या हैं शर्तें
