रायगढ़, 22 दिसंबर । पुसौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान कर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी संदीप प्रधान पिता स्वर्गीय नरोत्तम प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया था।
