सर्दी में राहत के बजाय आफत बन सकता है रूम हीटर! भूलकर भी ना करें ये गलती वरना…

सर्दियों के मौसम में ठंड से राहत पाने के लिए बहुत से लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं. घर को गर्म और आरामदायक रखने में मदद करते हैं. लेकिन, अगर हीटर का इस्तेमाल लापरवाही से या गलत तरीके से किया जाए, तो यह फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स जानना जरूरी है.

रूम हीटर को फर्श पर रखें: रूम हीटर को फर्श पर रखना चाहिए, लेकिन एक सपाट, ठोस सतह पर, कालीन या मुलायम चीज पर नहीं, ताकि हवा ठीक से सर्कुलेट हो सके और उसके गिरने या ज्यादा गरम होकर आग लगने का खतरा न हो. इसे खुली जगह पर, दीवारों और आग पकड़ने वाली चीजों(जैसे पर्दे और बिस्तर) से दूर रखना चाहिए, ताकि गर्म हवा उपर की तरफ उठे फैले नहीं

हीटर को पानी से दूर रखें: हीटर की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी टिप्स में से एक यह है कि इसे पानी या नमी से दूर रखें. हीटर को हमेशा नमी के किसी भी सोर्स से दूर रखना चाहिए, साथ ही, अपने कपड़े या चादरें सुखाने के लिए कभी भी रूम हीटर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि अगर कपड़े में आग लग गई तो यह आग लगने का एक गंभीर खतरा हो सकता है.

हीटर को ज्वलनशील चीजों से दूर रखें: यह बहुत जरूरी है कि रूम हीटर को हमेशा पर्दे, कपड़े, बिस्तर, कागज, लकड़ी और फर्नीचर जैसी ज्वलनशील चीजों से कम से कम तीन फीट (लगभग एक मीटर) दूर रखें, क्योंकि गर्मी से आग लग सकती है, जिससे जान और माल का नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें कि कमरे से बाहर जाते समय हीटर बंद जरूर कर दें.

बच्चों की पहुंच से दूर रखें: अगर आपके घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. रूम हीटर को ऐसी जगहों से दूर रखें जहां बच्चे पहुंच सकें. साथ ही, बहुत से लोग रात में हीटर चालू करके सोते हैं. यह बहुत खतरनाक आदत है. हीटर को ज्यादा देर तक चालू छोड़ने से वह ओवरहीट हो सकता है और शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है. इससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने से पहले कमरे को कुछ देर गर्म करना और फिर सोने से पहले हीटर बंद करना सबसे अच्छा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *