ओप्पो रेनो 15 Series भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च हो सकती है. लीक में Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini की कीमत, फीचर्स, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल सामने आई है. जानें पूरी जानकारी…
ओप्पो भारत में अपनी नई Reno 15 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में सामने आए लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज अगले साल की शुरुआत में 8 जनवरी को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2026 में इसका ऐलान हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो Reno 15 सीरीज में कुल तीन मॉडल देखने को मिल सकते हैं, ओप्पो Reno 15, ओप्पो Reno 15 Pro और ओप्पो Reno 15 Pro Mini. कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सीरीज एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आएगी और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा.
भारत में कीमत की बात करें तो ओप्पो Reno 15 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है. वहीं, Reno 15 Pro Mini को ₹40,000 से कम प्राइस रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स ये भी इशारा कर रही हैं कि Reno 15 Pro अपने पिछले मॉडल से महंगा हो सकता है और यह प्रीमियम या फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री करेगा.
8 जनवरी को आ सकते हैं Oppo के तीन दिग्गज फोन, 6,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद, कीमत हुई लीक
