आज की बिजी लाइफस्टाइल और खराब खाने की आदतों का कई लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. इससे डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. प्रजनन संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं. कई पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो रहा है, और उनके स्पर्म की क्वालिटी भी खराब हो रही है. इससे फर्टिलिटी कम हो जाती है. कम स्पर्म काउंट की वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान कई दिक्कतें हो सकती हैं, इसीलिए कई कपल्स IVF जैसे तरीकों का सहारा लेते हैं. बांझपन से बचने और स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए कुछ बातों पर खास ध्यान देना चाहिए.
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बताया है. उन्होंने यह नुस्खा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह नुस्खा बहुत आसान है और इसके लिए सिर्फ पांच से छह लहसुन की कलियों की जरूरत होती है. आइए जानते हैं कि श्वेता शाह का बताया हुआ नुस्खा क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है.
